नई दिल्ली, मार्च 24 -- सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दे दी है। इसी के साथ एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी क्लीन चिट मिल गई है। एक्टर की डेथ के बाद दोनों को मीडिया और कोर्ट ट्रायल से गुजरना पड़ा था। जेल में भी दिन गुजारने पड़े थे। अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती के लिए लिखित रूप से माफी मांगने की बात कही है। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद दीया मिर्ज़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, "पूरे मीडिया में किसके पास इतनी इंसानियत है कि रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार को माफीनामा लिखकर भेजे? आप लोग उसपर ऐसे टूट पड़े थे जैसे विच हंट पर हों। आपने सिर्फ टीआरपी के लिए उन्हें प्रताड़ित कर के रख दिया। माफी मांगिए। कम से कम आप इतना तो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.