भभुआ, अगस्त 11 -- भभुआ के खनाव गांव में शुरू राम कथा में काशी के विद्वान ने कहा भभुआ, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के खनाव गांव में सोमवार से राम कथा शुरू हुई। काशी से अए कथावाचक डॉ. चंद्रकांत चतुर्वेदी ने कहा कि राम कथा प्रेम पथ का पाथेय है। राम-कृष्ण दोनों में अभेद संबंध है। रामचरित मानस साम्यता और सौम्यता का ग्रंथ है। राम कथा समाज को संस्कार और संस्कृति का बोध कराती है। गुरु कृपा से सब कुछ संभव है। आध्यात्मिक मार्ग पर चलना ही ईश्वर की करुणा है। राम कथा एक पावन सरोवर है। कथा का श्रवण करने से उसका मंगल होता है। उन्होंने वैदुष्य पूर्ण व्याख्या करते हुए श्रोताओं को विभोर कर दिया। कथा में त्रिपुरारी पांडेय, बाढ़ू सिंह, अमर सिंह, हृदय नारायण पाण्डेय, दीनानाथ पांडेय आदि थे। आयोजक डॉ. पुण्डरीक शास्त्री, भारद्वाज शास्त्री, डॉ. वाल्मीकि पांडेय ने भी शिरक...