आजमगढ़, फरवरी 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के नरौली तिराहे के पास शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य के वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हालांकि घटना के वक्त वे वाहन में नहीं थी। उनके भतीजे और क्लीनिक स्टाफ के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर 10 हजार नकदी और चेन लूट ले गए। शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य के भतीजे प्रियांशु मौर्य निवासी रैदोपुर शुक्रवार को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए नरौली के पास स्थित एक मैरिज हॉल में गए थे। प्रियांशु मौर्य के साथ ही वीरेंद्र चौधरी, अंबिका यादव और रितेश मौर्य रात करीब 11.30 बजे मैरिज हॉल से घर जाने के लिए निकले। सभी मैरिज हाल के बाहर खड़े थे। इस दौरान सफेद रंग की एक कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.