नई दिल्ली, जनवरी 9 -- बाहुबली स्टार प्रभास सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग और बड़े-बड़े किरदारों के लिए ही नहीं बल्कि अपने शानदार लग्जरी कार कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। जहां कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल खुलकर दिखाते हैं, वहीं प्रभास निजी जिंदगी में काफी लो-प्रोफाइल रहते हैं। लेकिन जब बात उनकी कारों की आती है तो उनका गैराज किसी सुपरकार लवर का सपना लगता है। सुपरकार से लेकर अल्ट्रा-लक्जरी लिमोजीन तक, प्रभास के पास ऐसी कारें हैं जो उनकी स्टारडम को पूरी तरह बयां करती हैं। बता दें कि आज यानी 9 जनवरी को प्रभास की नई फिल्म 'राजा साब' लॉन्च हुई है जो खूब चर्चा बटोर रही है।लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर S रोडस्टर प्रभास के कार कलेक्शन की सबसे दमदार और महंगी गाड़ियों में से एक Lamborghini Aventador S Roadster है। यह कोई आम एवेंटाडोर नहीं, बल्...