नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। राजस्व से जुड़े मामलों को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने तहसीलदारों व सब-रजिस्ट्रारों का दो दिन का प्रशिक्षण शुरू किया है। प्रशिक्षण के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसमें भाग लेने आए अफसरों से मुलाकात की। उन्होंने अफसरों से कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि दिल्ली का हर नागरिक बिना किसी भेदभाव, भय या परेशानी से राजस्व सेवाओं का लाभ उठा सके। उन्हें पारदर्शिता बढ़ाते हुए जनता के हित में काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए सरकार डिजिटलीकरण को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने, कार्यालयों को आधुनिक बनाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए नई नियुक्ति पर आने वाले अधिकारियों के लिए प्रारंभिक प्रशिक्षण आवश्यक है।...