नई दिल्ली, मार्च 15 -- 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया गया। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी रंगों के त्योहार की धूम देखने को मिली। बिग बॉस फेम अभिषेक कुमार और आयशा खान ने साथ में होली मनाई। सोशल मीडिया पर आयशा और अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आयशा खान की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। लोग पूछ रहे हैं कि आयशा रमजान के दिनों में होली कैसे खेल सकती हैं।आयशा और अभिषेक ने साथ में मनाई होली बॉलीवुड बबल ने आयशा और अभिषेक का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सरगुन मेहता भी नजर आ रही हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आयशा सिर पर रंगीन वाली विग पहने, ऊपर से नीचे तक रंग में रंगी नजर आ रही हैं। वहीं, अभिषेक कुमार बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक जगह अभिषेक आयशा के माथे पर किस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.