भागलपुर, अगस्त 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व में बहनों के लिए बस में यात्रा फ्री होगी। बहनों को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीसीआरटीसी) ने यह पहल की है। शहर में महिलाओं के लिए चलने वाली पिंक बस में महिला मुफ्त में यात्रा करेंगे। इसके अलावा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं की यात्रा मुफ्त मिलेगी। इस संबंध में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर अजिताभ आनंद ने बताया कि 9 एवं 10 अगस्त शनिवार एवं रविवार को महिलाओं को बस में किराया नहीं देना होगा। रक्षाबंधन में राखी बांधने में महिलाओं को कोई भी दिक्कत नहीं हो इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें महिलाओं को मुफ्त में सफर कराएगी। महिलाओं को दोनों दिन एक भी रुपया किराया नहीं देना होगा। रक्षाबंधन के दिन बहनों के सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.