अल्मोड़ा, मार्च 22 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। एसएसजे के गणित विभाग सभागार में शनिवार को युवा संसद का समापन हुआ। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि संसद में युवाओं की भागीदारी बढ़ने से देश प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर होगा। शनिवार को युवा संसद के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि देश की संसद में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। युवा देश को एक नई दिशा देंगे। पढ़े लिखे नेताओं के संसद में आने से देश लगातार प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा। साथ ही कहा कि युवा संसद सरकार की ओर से चलाई गई एक अच्छी पहल है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। कार्यक्र्रम के समापन पर टॉप दस प्रतिभागियों को चयनित किया गया। इसमें मीनाक्षी आर्या, भाविका डांगी, अभिषेक नेगी, करीना नगरकोटी, प्रांजल कुंजवाल, प्रीति कनवाल, श्रियांशी काण्डपाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.