नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- इजरायल ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजरायल के स्थायी प्रतिनिधि डैनी डैनन ने कहा, 'वो (पाकिस्तान) इस हकीकत को नहीं बदल सकता कि अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को उसकी जमीन पर पनाह दी गई थी और वहीं उसका खात्मा हुआ।' उन्होंने यह बात पाकिस्तान के राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद की तरफ इशारा करते हुए कही। डैनन ने कहा, 'जब बिन लादेन को पाकिस्तान में मारा गया तो कोई ये सवाल नहीं उठा कि आतंकवादी को विदेशी जमीन पर क्यों निशाना बनाया गया? सवाल ये था कि आतंकी को पनाह क्यों दी गई?' उन्होंने कहा कि आज वही सवाल पूछा जाना चाहिए। बिन लादेन के लिए कोई छूट नहीं थी और हमास के लिए भी कोई छूट नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन बीच में ही छोड़कर भागा पाकिस्तानी डॉक्टर, नर्स के साथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.