मुजफ्फरपुर, जून 23 -- सकरा। मछही गांव स्थित एक निजी संस्थान में सोमवार को भाजपा की ओर से बलिदान दिवस एवं विकसित भारत का अमृत काल सेवा 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय एकता व अखंडता के हिमायती थे। उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के साथ उनके संकल्प पत्र को अभियान चलाकर जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, किशन चौधरी, अर्जुन राम, अंकज कुमार, कपालेश्वर प्रसाद, सतीश पासवान, अन्नू ठाकुर, सोनू निगम कुमार आदि थे। उधर, बरियारपुर भाजपा मंडल में बलिदान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा ...