झांसी, दिसम्बर 21 -- झांसी, संवाददाता। बुध-गुरुवार की दरमियानी रात लाल टाई, कोट, पेंट, बड़ी दाढ़ी संग सांता क्लाथ सड़कों पर निकलेगा और ..जिंगल बेल, जिंगल, जिंगल इज द.. की धुन सुनाई देगी। चर्च-गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना होगी। चरनी में अमन का राजकुमार जन्म लेगा। फिर मैरी क्रिसमिस सेलीब्रेट किया जाएगा। रानी का शहर झांसी बड़ेदिन को सेलीब्रेट करने को बेकरार है। चर्च-गिरजाघरों में पवित्र क्रॉस की सफाई हो गई है। रंगाई-पुताई, सजावट का दौर तेज है। मसीही आश्रम भी चमचमा उठे हैं। क्रिश्चियंस परिवारों के घर-द्वार पर रंगाई-पुताई तेज है। स्टार-ट्री, रंग-बिरंगी झॉलर लगने लगी हैं। गुरुवार को मैरी क्रिसमस मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर के बाजार भी सज-संवर उठे हैं। रविवार को सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, मानिक चौक, खातीबाबा, बिसाती बाजार, नरिया बाजार, गांधी चौक, सिंधी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.