मधुबनी, मई 14 -- मधेपुर,निज संवाददाता। विद्वान, साहित्यकार व गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में मधेपुर प्रखंड के पचही ड्योढ़ी में स्व नीतीश्वर सिंह रचित मैथिली कहानी संग्रह 'ममतामयी तथा मैथिली 'लोकोक्तिकोश पुस्तक का लोकार्पण हुआ। सोमवार देर शाम तक चले लोकार्पण समारोह का उद्घाटन नामचीन विद्वान प्रो रमण झा, साहित्यकार डॉ श्रीपति सिंह, समाजसेवी राघव कर्ण, प्रो नरेंद्र लाल कर्ण, डॉ अमृता कुमारी सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं दोनों पुस्तक का लोकार्पण भी आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। मैथिली कथा संग्रह 'ममतामयी के संपादक डॉ श्रीपति सिंह तथा संशोधक पूर्व कुलपति डॉ शशिनाथ झा तथा मैथिली 'लोकोक्तिकोश पुस्तक के संपादक पूर्व कुलपति प्रो शशिनाथ झा तथा सहायक संपादक डॉ श्रीपति सिंह हैं। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्षीय...