नई दिल्ली, जुलाई 17 -- रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहा के करमटोली के रहने वाले जय गोस्वामी ने लोन रिकवरी एजेंट के तकादे से तंग आकर फंदे से झूल आत्महत्या कर ली। शव बुधवार को करमटोली अन्नपूर्णा चौक स्थित संधू लॉज के एक कमरे से बरामद किया गया। मूलरूप से रामगढ़ के रहने वाले जय गोस्वामी एक लगेज कंपनी में काम करते थे। संधू लॉज में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। बुधवार उनकी जिंदगी का आखिरी दिन हो गया। इस घटना की जानकारी पाकर पहुंची लालपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से तीन पन्ने का एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि कर्ज अदा करने के बाद भी व्हाट्सऐप कॉल कर कथित रिकवरी एजेंट लगातार उनसे पैसे की डिमांड कर रहा था, जिस वजह से वे परेशान थे। पुलिस को आशंका है कि तनाव में आकर जय गोस्वामी ने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को रिम्स में पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.