नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'तू या मैं' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'तू या मैं' आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। फिल्म में शनाया के अपोजिट आर्दश गौरव लीड रोल में हैं। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा मूवी में पारुल गुलाटी और अंश विकास चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं। 'तू या मैं' एक रोमांटिक-थ्रिलर-ड्रामा जॉनर मूवी है। ऐसे में बीते दिनों फिल्म प्रमोशन के दौरान शनाया ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। शनाया ने बताया था कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें रिश्ते में रहते हुए उन्हें चीट किया था।मैंने उसके फोन में पकड़ी चैट हाल ही में 'तू या मैं' रिलीज के पहले शनाया कपूर को 'रिलेशनशिप एडवाइस शो' में देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे ...