ग्रेटर नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता को बचाने का प्रयास करने के लिए गड्ढे में कूदे चश्मदीद मुनेंद्र का रुपये लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर मुनेंद्र ने कहा कि उसे फंसाने की साजिश रची जा रही है। वह मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे। डिलीवरी बॉय मुनेंद्र ने पानी में कूदकर इंजीनियर युवराज को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। इस घटना के बाद चश्मदीद मुनेंद्र ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि सरकारी सिस्टम ने युवराज को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। सोशल मीडिया पर मुनेंद्र को पुलिस के खिलाफ बोलने के लिए रुपये देते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रुपये देने वाला व्यक्ति कह रहा है कि तुम पुलिस के खिलाफ जमकर बोलो तुम्हें और रुपये दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- नोएडा इ...