मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी,एक संवाददाता। बाबू ब्रह्मदेव नारायण चौधरी स्मृति संस्थान के तत्वावधान में डॉ. नरेन्द्र नारायण सिंह निराला की पुस्तक मिथिला चित्रकला तत्व विमर्श का लोकार्पण पद्मश्री दुलारी देवी एवं पद्मश्री शिवन पासवान ने किया। यह कार्यक्रम हॉस्पिटल रोडआयोजित हुआ, जिसमें जिले के अनेक ख्यातिलब्ध मिथिला लोक चित्रकला कलाकारों और विद्वतजनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर पद्मश्री दुलारी देवी ने पुस्तक के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कृति आने वाले वर्षों में मिथिला लोक चित्रकला को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ सिद्ध होगी। वहीं पद्मश्री शिवन पासवान ने कहा कि यह पुस्तक मिथिला चित्रकला के साथ-साथ स्थानीय लोक जीवन को समझने में भी सहायक है। पुस्तक का परिचय देते हुए विनयानन्द झा ने बताया कि डॉ. निराला क...