बलिया, मई 8 -- बलिया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यासजी गोंड ने कहा है कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट कर माकूल जवाब देना समसामयिक और भारतीय जनमानस के लिए गर्व की बात है। भारतीय सेना की कार्रवाई से हम सभी भारतीयों का मनोबल बढ़ा है। हालांकि इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता मिठाई बांटते हुए सियासी बातें कर रहे हैं। यह उचित नहीं है। भारत और पाकिस्तान सीमा पर तनाव का माहौल है। इसमें समूचे देश को एकजुट होकर धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.