नई दिल्ली, जनवरी 30 -- व्हर्लपूल इंडिया के शेयर गुरुवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 20 पर्सेंट टूटकर 1262.15 रुपये पर बंद हुए हैं। व्हर्लपूल इंडिया के शेयरों में यह तेज गिरावट एक बडे़ बिजनेस अपडेट के बाद आई है। व्हर्लपूल इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसकी पैरेंट कंपनी व्हर्लपूल कॉरपोरेशन, कंपनी में 20 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचना चाहती है। व्हर्लपूल कॉरपोरेशन, व्हर्लपूल इंडिया में यह हिस्सेदारी इस साल के मध्य या आखिर तक बेचना चाहती है। कंपनी ने तिमाही नतीजों के रिलीज के साथ यह अनाउंसमेंट किया है। पैरेंट कंपनी ने पिछले साल बेची थी 24.7% हिस्सेदारीव्हर्लपूल इंडिया में अभी पैरेंट कंपनी व्हर्लपूल कॉरपोरेशन की 51 पर्सेंट हिस्सेदारी है। कंपनी का मानना है कि 20 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचने के बाद भी व...