गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, अप्रैल 10 -- गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या कर शव ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीसीपी ग्रामीण से पत्नी की शिकायत की है। मुरादनगर के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी 13 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी और भतीजे के बीच अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर आरोपी मारपीट करते हैं। पीड़ित पति का आरोप है कि 3 अप्रैल को उसने पत्नी और भतीजे को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इसका विरोध किया तो दोनों ने पिटाई की और धमकी दी कि हत्या कर शव को ड्रम में भरकर तालाब में फेंक देंगे। घर में शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। इसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ मुरादनगर शहर में आ गया और पुलिस से इसकी शिकायत की। डीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.