नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- राजधानी लखनऊ में नगराम इलाके में युवक रामफेर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, मामा समेत तीन को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया। पत्नी के मामा ससुर से प्रेम संबंध थे। वह पति को छोड़कर उसके साथ रहना चाहती थी। इस लिए मामा ससुर (मामा जी) के साथ साजिश कर पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। इसी गमछे से गला कसा गया था। हत्या के बाद महिला ने रंजिश के चलते पड़ोसी पर आरोप मढ़कर मुकदमा कराया था। पुलिस की सक्रियता से बेकसूर जेल जाने से बच गए। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रामफेर का मामा बसंत लाल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.