नई दिल्ली, फरवरी 12 -- अपने घर को सजाने के लिए लोग तरह-तरह के शोपीस और पॉटरी खरीदते ही रहते हैं। यहां तक कि रसोई के लिए नए-नए बर्तन भी खरीदे जाते हैं, जो खास मेहमानों के लिए संजोकर रखे जाते हैं। इन सभी में ज्यादातर चीजें चीनी मिट्टी से बनी होती हैं। चीनी मिट्टी के बर्तन और शोपीस देखने में काफी ज्यादा शाइनी और सुंदर होते हैं, जिस वजह से ये लोगों की पहली पसंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी चीनी मिट्टी के बर्तन शाकाहारी नहीं होते हैं? जी हां, कुछ चीनी मिट्टी की चीजों को बनाने के लिए जानवरों के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनकी वजह से वो 'मांसाहारी' हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो आपको चीनी मिट्टी के बर्तन थोड़ा सा सोच समझकर ही लेने चाहिए। आज हम आपको इन्हीं से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं।ना खरीदें बोन चाइन...