नई दिल्ली, जनवरी 30 -- दाल हमारे खानपान का एक बड़ा ही अहम हिस्सा है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दाल में ढेर सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए तो दाल प्रोटीन का बहुत ही अच्छा सोर्स होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दाल ऐसी भी है जिसे मांसाहारी यानी नॉन वेज की कैटेगरी में रखा जाता है? यह सुनने में भले ही बहुत अजीब और अटपटा लगे लेकिन सच्चाई यही है। यहां हम जिस दाल की बात कर रहे हैं, वो है 'मसूर की दाल'। जी हां, हिन्दू धर्म में इसे मांसाहारी भोजन में शामिल किया जाता है। ब्राह्मण और साधु संत मसूर की दाल को अपने भोजन में शामिल करने से भी परहेज करते हैं। तो आइए जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है।मसूर की दाल को क्यों माना जाता है मांसाहारी हिंदू धर्म में मसूर की दाल को मांसाहारी भोजन की श्रेणी में शामिल किया जाता है।...