वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। 'बागबान' महिला संस्था की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम 'महादेव के संग होली के रंग' आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण लीला में सिमरन लखमानी, सीमा छाबड़ा ने प्रस्तुति दी। शिव-पार्वती नृत्य में निधि लालवानी, मिश्री वाधवानी ने प्रस्तुति सराहनीय रही। इस बीच रास लीला भी आयोजित हुई। साथ ही लाइव म्यूजिक बैंड ने मन मोह लिया। स्वागत संस्था अध्यक्ष पूजा लखमानी ने किया। कार्यक्रम में सचिव वर्षा बढ़ानी, कोषाध्यक्ष अमीषा रुपानी, श्वेता चांगरानी, नेहा गंगवानी, हर्षा केशवानी, पूजा बदलानी, वर्षा लालवानी, मधु मोटवानी, पूनम किशनानी, संगीता बढ़ानी, सुनीता पंजवानी, संजना रुपानी मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...