रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- रुद्रपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसके बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे, बल्कि समाज को धर्म, करुणा और समानता का संदेश देने वाले युगदृष्टा थे। कहा कि आत्मबोध और तपस्या से कोई भी व्यक्ति आदर्श जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी से महर्षि वाल्मीकि के विचारों को अपनाने और समाज में प्रेम व सद्भाव का वातावरण बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान संजय ठुकराल, सोनू मुल्तानी, बिट्टू वाल्मीकि, आनंद शर्मा, ललित बिष्ट समेत बड़ी संख्या में...