रांची, दिसम्बर 12 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड मिलेट मिशन अब 'झारखंड मड़ुआ क्रांति' के नाम से जाना जाएगा। मड़ुआ उत्पादन को लेकर किसानों का झुकाव और स्वीकार्यता के मद्देनजर ये निर्णय लिया गया है। कृषि मंत्री शुक्रवार को पशुपालन निदेशालय, हेसाग में आयोजित झारखंड राज्य मिलेट मिशन के तहत प्रोत्साहन राशि हस्तांतरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर मंत्री ने राज्य के 32,911 किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 15 करोड़, 63 लाख 24 हजार, 900 रुपए की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 में 18 हजार किसानों को मोटे अनाज की खेती पर प्रोत्साहन राशि का लाभ मिला था। इस साल 2025-26 में यह 32 हजार पार कर गया है। अगले साल के लिए 60 हजार किसानों का लक्ष्य निर्धारित किय...