अल्मोड़ा, जनवरी 6 -- जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार ने बिना पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थिति को समझे ही डीडीए लागू कर दिया। मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेाजी कर रोष व्यक्त किया। कहा कि डीडीए पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति की अनुकूल नहीं है। सरकार ने बिना भौगोलिक परिस्थिति को समझे इसे लागू कर दिया और अब लोग इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। कहा कि जनता लगातार इसका विरोध कर रही है। सर्वदलीय संघर्ष समिति भी आठ साल से इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फिर भी सरकार की ओर से डीडीए हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सदस्यों ने सरकार से शीघ्र डीडीए समाप्त करने की मांग की। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम...