नई दिल्ली, फरवरी 15 -- बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी होंगे। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर पड़ रहा है। 15 फरवरी को देश के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखी जा रही है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह के समय कुहासा बना हुआ है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज...'भारत नहीं, जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच', Ind vs Pak मुकाबले पर विपक्ष का तंज टी-20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कोलंबो में आज शाम ...