नई दिल्ली, मार्च 16 -- केंद्रीय मंत्री अमित शाह फिलहाल पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान गृहमंत्री के स्वागत में एक 7 साल की बच्ची ने भावपूर्ण तरीके से वंदे मातरम् का गायन किया, जिसे सुनने के बाद अमित शाह ने एक गिटार तोहफे में देते हुए, उसकी तारीफ भी की। इस पूरे वाकये को बाद में उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर भी साझा किया। इससे इतर गृहमंत्री ने इस दौरान असम राइफल्स की जमीन को मिजोरम सरकार को हस्तांतरित करने के समारोह में भी भाग लिया और असम राइफल्स की तारीफ की। सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसके बारे में जानकारी देते हुए अमित शाह ने लिखा, "भारत के प्रति प्रेम हम सभी को जोड़ता है। आज आइजोल में मिजोरम की वंडर किड एस्तेर लालदुहामी हनामते को वंदे मातरम गाते हुए सुनकर मैं बहुत भावुक हो गया। सात वर्षीय बच्ची का भारत माता के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.