अल्मोड़ा, मार्च 21 -- अल्मोड़ा। भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर अल्मोड़ा में शुक्रवार को प्रेस वार्ता हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने सरकार की उलब्धियों का बखान किया। कहा कि सरकार ने चुनावी घोषणापत्र में किए हर वादे को पूरा किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि समान नागरिक संहिता लागू करना है। जो सरकार का चुनाव से पहले सबसे बड़ा वादा था। इसके अलावा सरकार ने लैंड जिहाद पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन मुक्त कराई। प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू किया। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए कार्य कर रही है। लगातार सरकारी भर्तियां निकाली जा रही हैं। इससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.