प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में हनुमानगंज बजार में गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) जागरूकता अभियान चलाया गया। अशफ़ाक अहमद ने ग्रामीणों से नियमानुसार फार्म भरकर शीघ्र बीएलओ के पास जमा करने का आह्वानन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ मनरेगा का अधिकार छीन रही है तो वहीं लोगों को मताधिकार से वंचित करने का कुचक्र भी रच रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राम किशुन सिंह पटेल एंव संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया। मंडल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह, डॉ अमर सिंह पटेल, सलीम टाइगर, हृदयानंद यादव, दीन मोहम्मद, गोपी, शिम्पू चौधरी, संतोष कुमार, हिमांशू कुलश्रेष्ठ, हर्रु सिंह सिंगरौर, सुशील मौर्या, अब्दुल कुद्दुस आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...