अल्मोड़ा, मार्च 8 -- नगर के एक होटल में शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन कठायत ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर हमला बोला। साथ ही विधानसभा में विधायकों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। कहा कि अगर भाजपा ईमानदार है तो पहाड़ियों का अपमान करने वाले कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करे। केंद्रीय अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर नाराजगी जताई। कहा कि तमाम आंदोलनों के बाद उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया। इसके लिए कई लोगों ने जान तक गंवा दी। आज विधानसभा के पटल पर उन्हीं आंदोलनकारियों को गाली दी जा रही है। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल पहाड़ियों का अपमान कर रह हैं। इसके बाद भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि अगर भाजपा ईमानदार है तो वह प्रेम चंद अग्रवाल को कैबिनेट से बर्खास्त करे। साथ ही उन्होंने विधायकों को भी नसीहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.