रांची, दिसम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। मानसिक स्वास्थ्य को विद्यार्थी का अधिकार मानने वाली संस्था क्यूरेसिया ने वेद अकादमी पिस्का मोड़ में द एक्स्ट्रा 20 मार्क्स अकादमिक उत्कृष्टता को प्रदर्शन संवर्धन सत्र विषयक कार्यशाला की। इसका उद्देश्य छात्रों को यह समझाना था कि बेहतर शैक्षणिक परिणाम केवल कड़ी मेहनत से नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता और सही रणनीति से प्राप्त होते हैं। विजयता सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात न कर पाने के सामाजिक कारणों पर प्रकाश डाला। अनुष्का सिंह ने परीक्षा में अतिरिक्त 20 अंक लाने की व्यावहारिक रणनीतियां साझा कीं। उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, एनसीईआरटी पर फोकस, पुनरावृत्ति, पर्याप्त नींद और सोशल मीडिया के सीमित उपयोग पर जोर दिया। टालमटोल को बड़ी बाधा बताते हुए इंटरएक्टिव गतिविधियों के माध्यम से...