हल्द्वानी, जनवरी 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। राजकीय एलटी समायोजित, पदोन्नत शिक्षक संघर्ष मंच की बैठक शुक्रवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में हुई। यहां शिक्षकों ने कहा कि बेसिक की सेवा जोड़ते हुए चयन प्रोन्नत वेतनमान देने में देरी की जा रही है। इस पर सभी ने नाराजगी व्यक्त की। मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चन्द्र पाण्डे ने कहा कि 16 साल से संघर्षरत रहने के बाद भी शिक्षकों की जायज मांग का हल नहीं हो पाया है। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ.रवि शंकर गुंसाई और मंत्री भारतेन्दु जोशी ने कहा कि संगठन की शनिवार को देहरादून में हो रही प्रान्तीय बैठक में इस एक सूत्रीय मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पूर्व प्रान्तीय महासचिव डॉ.सोहन सिंह माजिला ने इस जायज मांग की पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डालते...