अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। पानी और सड़क सुविधा के लिए भैसियाछाना ब्लॉक के सल्ला के ग्रामीण बुधवार को डीएम के दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने डीएम को क्षेत्र की बदहाली बताई। ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। डीएम से मिले ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन योजना बेदम हो गई है। गांव के लिए बनाई गई बिन्सर वैकल्पिक पेयजल लाइन भी जवाब दे रही है। ज्ञापन देने वालों में सीमा भोज, पूरन सिंह देवड़ी, मुन्नी देवी, प्रेमा देवी, सुजीत टम्टा, कमला देवड़ी, मंजू ठठोला, नीमा देवी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.