कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लैंगिक समानता विषय पर 'बेटा-बेटी एक समान, बेटियां भी हैं देश की शान शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उपस्थित लोगों ने भ्रूण हत्या रोकने की शपथ ली। राजकीय हाईस्कूल, कोरथा राधन, उत्तमपुर, रायगोपालपुर, आलियापुर, बीरामऊ, जहांगीराबाद, ककरहिया, चुन्नीगंज, विजयनगर, नरवल द्वारा विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में जनपद के 11 राजकीय विद्यालयों में शक्ति मंच का गठन किया गया। इन मंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.