नई दिल्ली, फरवरी 18 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि अगर प्रसिद्ध लोगों को सांपों जैसे 'बेजुबानों' का इस्तेमाल करने दिया जाता है, तो इससे समाज में 'बहुत बुरा संदेश' जा सकता है। सांप के जहर मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत यूट्यूबर एल्विश यादव की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ यादव की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई थी। पीठ ने यादव के वकील से कहा कि अगर मशहूर लोगों को सांपों जैसे 'बेजुबान' का इस्तेमाल करने दिया जाता है, तो इससे समाज में बहुत बुरा संदेश जा सकता है, आप सांप को लेकर खेलते हैं। उन्होंने कहा कि क्या आप चिड़ियाघर जाकर वहां जानवरों के साथ खेल सकते हैं? क्या यह जुर्म न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.