मुजफ्फरपुर, मई 17 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हम अपने जवान व किसान के लिए सजग हैं। बिहार तभी आगे बढ़ेगा जब किसान आगे बढ़ेगा। बिहार को विकसित करने की ताकत किसान के पास है। किसानों को सक्षम व संपन्न बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। वे कांटी में शुक्रवार को कृषि जनकल्याण चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग व कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को मदद दी जाएगी। कृषि रेडियो व किसान कॉल सेंटर के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। किसानों की राय से योजनाएं बनेंगी। पंचायतीराज मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार काम हो रहा है। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.