मधुबनी, मई 2 -- मधुबनी,एक संवाददाता। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम अधीक्षक दिनेश कुमार की अध्यक्षता में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की उपस्थिति में श्रमिक आंदोलन के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला की शुरुआत श्रम अधीक्षक ने 1886 की शिकागो क्रांति के ऐतिहासिक प्रसंग से की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार श्रमिकों ने 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे मनोरंजन के सिद्धांत को स्थापित करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस ऐतिहासिक संघर्ष की याद में हर वर्ष 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है। श्रम अधीक्षक ने बाल श्रम को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंन...