देहरादून, जनवरी 9 -- दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र सभागार में शुक्रवार को चिपको आंदोलन के प्रणेता पर्यावरणविद पद्म विभूषण स्व.सुंदरलाल बहुगुणा की जन्म शताब्दी पर हुए कार्यक्रम में उनकी पुस्तक 'बागी टिहरी'(पुनर्प्रकाशित) का लोकार्पण किया गया। पुस्तक के बहाने पर्यावरण क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर दून विवि के प्रो.डॉ. हर्ष डोभाल ने कहा कि बागी टिहरी पुस्तक में टिहरी राजशाही और स्वतंत्रता के दौर तत्कालीन परिवेश का चित्रण मौजूद है। मेरठ विवि की प्रो. डॉ. प्रज्ञा पाठक ने कहा कि स्व. सुंदर लाल बहुगुणा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष किया। स्वामी राम विवि के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल कहा कि, उनका सर्वोदयी चिंतन समाज के लिए महत्वपूर्ण था। सामाजिक कार्यकर्ता विजय जड़धारी ने कहा कि सामाजिक आंदोलनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.