नई दिल्ली, मई 14 -- फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी बातों के बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर बात की। विवेक ने बताया कि जब वो अनुराग के साथ फिल्म गोल पर काम कर रहे थे तो अनुराग को हैंडल करना मुश्किल था क्योंकि वो बहुत शराब पीते थे। अब अनुराग कश्यप ने विवेक के इस बयान को लेकर उन्हें 'झूठा आदमी' बताया है।विवेक ने अनुराग के बारे में क्या बोला? डिजिटल कमेंट्री के साथ खास बातचीत में विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या उनकी अनुराग के साथ कभी बात हुई है? इसपर विवेक ने कहा, "अरे बातचीत क्या, मैंने काम किया है उनके साथ में। गोल फिल्म हम कर रहे थे, तो गोल फिल्म में वो लिख रहे थे। अनुराग बहुत शराब पीता था उस वक्त। फिर ये हो गया कि उसे हैंडल करना मुश्किल हो गया था। तो टाइम-वाइम का कोई हि...