नई दिल्ली, जून 14 -- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने अपने एक्स पति जावेद अख्तर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर में बहुत बहुत ज्यादा घमंड था। हनी ने बताया कि अगर कोई उन्हें कुछ सुझाव देता था तो वो कहते थे कि उन्हें ना बताया जाए कि क्या करना है।क्या जावेद अख्तर में घमंड था? फिल्मफेयर से खास बातचीत में हनी ईरानी से पूछा गया कि जब इंडस्ट्री में सलीम-जावेद की जोड़ी राज कर रही थी तो क्या उस दौरान जावेद अख्तर में घमंड था? हनी ईरानी से पूछा गया कि जब इंडस्ट्री में सलीम-जावेद की जोड़ी राज कर रही थी तो क्या उस दौरान जावेद अख्तर में कुछ घमंड था? हनी ईरानी ने इस बात का जवाब देते ह...