नई दिल्ली, फरवरी 15 -- Tej Pratap Yadav Akshra Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह ने जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नीतीश सरकार में दो बार मंत्री रहे तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने उन्हें क्यूट और बहुत प्यारा इंसान बताया। शनिवार(14 फरवरी) को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने राजपाल यादव को मदद पहुंचाने के लिए लालू यादव के बड़े लाल को धन्यवाद दिया। शनिवार को पटना पहुंची अक्षरा सिंह ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि राजपाल यादव को इस समय मदद की जरूरत है। वे कानूनी रूप से फंस गए हैं। ऐसे में कोई हाथ उनकी मदद के लिए आगे आता है तो बहुत अच्छी बात है। तेज प्रताप यादव ने उनकी मदद की है क्योंकि वे बहुत अच्छे और क्यूट इंसान हैं। यह पहल करके उन्होंने बिहार के लोगों के सामने नजीर पेश किया है। सब लोग अपन...