अल्मोड़ा, मार्च 17 -- ग्रामीणों ने सोमवार को तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पैसिया-पीपना यात्री बस का संचालन बंद होने पर नाराजगी जताई। जल्द बस के संचालन की मांग की अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पैसिया-पीपना मार्ग पर पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क सुधारीकरण किया जा रहा है। विभाग ने कलमठ बनाने के लिए सड़क खोद डाली है। मार्ग संकरा होने से कुमाऊं आदर्श मोटर्स यातायात सोसाइटी लिमिटेड की ओर से बस का संचालन बंद कर दिया गया है। कहा कि बस नहीं चलने से डांडागांव, चांच, बिरलगांव, बेड़ुखुना, कालीगाड़, रामपुर, पटियाचौरा, कफल्टा, झीपा, दाड़िमी, पीपना आदि के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने 20 मार्च तक संचालन शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां चंद्र प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.