हरदोई, फरवरी 8 -- बिलग्राम, संवाददाता। बिलग्राम की साहित्यिक फिज़ा उस समय और भी खुशनुमा हो उठी जब मशहूर कवि व शायर अली शफीक रिज़वी 'हुज़ूर बिलग्रामी' के बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह 'बर्गे गुल' का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से साहित्यकार, शायर और सामाजिक जगत के गणमान्य लोग शामिल हुए। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा रहे। उनके साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आर.बी. शर्मा और जिला जज आदिल आफताब आगा विशेष रूप से मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर और प्रसिद्ध लेखक व इतिहासकार फरीद बिलग्रामी भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध शायर आसिम काकोरवी ने प्रभावशाली अंदाज़ में किया। वक्ताओं ने कहा कि 'बर्गे गुल' केवल एक काव्य संग्रह नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों और रिश्तों की नज...