पटना, मार्च 2 -- बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं और अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में भाकपा माले की ओर से रविवार यानि आज राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महाजुटान है। पार्टी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। माले राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि महाजुटान बदलो बिहार के संकल्प के साथ आयोजित किया गया है। इसमें विभिन्न जनसंगठनों और आंदोलनकारी ताकतों की हिस्सेदारी होगी। यह एक तरह से बिहार की जनता की सभा होगी, जहां हर समुदाय और तबके के लोग अपनी बात रखेंगे। बिहार के आगामी चुनाव का एजेंडा तय करेंगे। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिए भाकपा माले बिहार में चुनावी शंखनाद करेगी। यह भी पढ़ें- मोमो खिलाने के बहाने जबरन उठा ले गया, 6 साल की बच्ची से हैवानियत यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.