फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया में चल रहे चरित्र निर्माण शिविर में सुबह यज्ञ के बाद आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि जिन बच्चों को माता पिता और आचार्य योग्य मिल जाते हैं वह बच्चे महान बनते हैं। बच्चों को सुसंस्कारित करने के लिए मां की गोद, घर का आंगन और समाज की गलियां ठीक होना आवश्यक है। मां का लालन, पिता का पालन और गुरू का ताड़न जिन बच्चों को मिल जाता है उन्हें धरती पर महान बनने से कोई नहीं रोक सकता है। महेंद्रानंद, उदिता आर्य, शिवनरायन शास्त्री, हरिओम, शिवपाल, सत्यम, मंगलम आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.