प्रयागराज, सितम्बर 8 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से सोमवार को पांच दिवसीय नौटंकी समारोह का शुभारंभ हुआ। जिसे स्व. विनोद रस्तोगी को समर्पित किया गया है। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा व मुख्य अतिथि मेजर जनरल धर्मराज राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अजय मुखर्जी निर्देशित नौटंकी शैली के नाटक 'बंटवारे की आग का मंचन किया गया। प्रस्तुति के जरिए कलाकारों ने संदेश दिया कि अगर आप एकजुट नहीं होंगे तो कोई भी आपको टुकड़ों में बांट सकता है। नाटक की कहानी एक गांव की है। दो भाई राम व श्यामू एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे होते हैं। लेकिन खलनायक नौरंगी लाल दोनों भाइयों को जुदा करने की कोशिश करता है और आखिरकार अपने मकसद में कामयाब भी हो जाता है। यह कामयाबी ज्यादा देर नहीं रहती क्योंकि जैसे ही भाइयों के परिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.