मधुबनी, मई 10 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। ऑपरेशन सिंदूर में दोनों महिला सेना अधिकारी कर्णल सोफिया कुरेशी एवं वायु सेना अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बहादुरी ने एक बार फिर झांसी की रानी की शौर्य को ताजा कर दिया है। भारत के टॉप लीडरों ने यह मान लिया है कि कठिन परिस्थिति में नारी शक्ति की वीरता एवं सहनशीलता अधिक सफल रहा है। 'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी का परचम एक बार फिर दोनों नारी शक्ति ने दिखला दिया है। हम दोनो महिला सैन्य अधकारियों को सैल्यूट करते हैं। अरेर थाना के नागदह गांव के अवकाश प्राप्त सुबेदार मेजर कृष्णकांत झा ने शुक्रवार को हिन्दुस्तान से कही। 65 वर्षीय श्री झा ने कहा नारी शाक्ति की समक्ष ने आतंकवादी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया है।कृष्णकांत झा कारगिल युद्ध में सिग्नल कमांडर के रूप में मुश्कोह घाटी के हिल प...