नई दिल्ली, फरवरी 1 -- आदित्य धर की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को ऐसा तोड़ा कि सभी देखकर हैरान रह गए। मूवी में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। मूवी की कहानी तो दमदार है ही इसके गाने भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए गए। खासतौर पर 'धुरंधर' का 'Fa9la' गाना। इस गाने पर अक्षय खन्ना के डांस मूव्ज ने पूरे इंटरनेट को हिलाकर रख दिया। दिलचस्प बात तो ये है कि इस गाने में अक्षय के जिस डांस स्टेप ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है असल में वो स्क्रिप्टेड नहीं थे, उसे खुद एक्टर ने अपनी तरफ से किए थे। ऐसे में अब अक्षय का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।शाहरुख के गाने पर थिरके अक्षय दरअसल, रेडिट पर अक्षय खन्ना का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। अक्षय का ये वीडियो साल...