रांची, मई 22 -- रांची, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पलाश भवन, डोरंडा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के लिए थीम- हार्मनी विद नेचर एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट महत्वपूर्ण विषय है। कहा, जैव विविधता का संरक्षण सभी प्रकार के जीवन की रक्षा है। प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग पर्यावरण के नुकसान को कम करता है। विभागीय सचिव अबु बक्कर सिद्दीकी ने कहा, विकास जरूरी है लेकिन पर्यावरण को चोट पहुंचाए बिना विकास संभव हो ऐसी परिकल्पना होनी चाहिए। जैव विविधता पर्षद की अध्यक्ष शैलजा सिंह ने कहा कि विकास हो रहा है, लेकिन प्रकृति का ख्याल रखा जरूरी है। हर जीव का प्रकृति में अहम योगदान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.